लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर, संवाददाता। पसगवां ब्लाक से जुड़े जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से दर्जनों ग्रामीणों को अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को आवेदन के बाद जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कई बार ब्लाक से लेकर तहसील तक के चक्कर लगाने पड़ रहे है। ऐसे में स्कूल में एडमिशन लेने वाले तमाम नौनिहालों का भविष्य खतरे में है। आवेदन के कई माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी न होने से उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। वहीं आधार कार्ड न होने से शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया में अभिभावकों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: निगम में प्रमाण पत्रों के लिए महीनों से भटक रहे दर्जनों आवेदनकर्ता ग्रामीण इलाके के कई अभिभावकों ने बताय...