लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। जन्माष्टमी जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व पर भी हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव बिजली संकट से जूझते रहे। शुक्रवार को हैदराबाद ममरी फीडर से जुड़े कई दर्जन गांवों में सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर बिजली नहीं आने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे जबकि रात होने के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर जहां घरों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना झांकियां और सजावट की तैयारियां की गई थीं। वहीं बिजली गुल रहने से लोगों की खुशियों पर भी असर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा था उसी दिन दर्जनों गांवों के लोग बिजली के लिए तरसते रहे। हैदराबाद ममरी फीडर से...