लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में स्थित गुरुद्वारे की छत पर पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल में छोड़ दिया। दुधवा के पलिया वन रेंज के ग्राम पटीहन के अंबेडकर नगर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे के शौचालय की छत पर एक विशालकाय अजगर बैठा दिखाई दिया। गुरद्वारे की बाबा की नजर अचानक जब अजगर पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शौचालय की छत पर अजगर होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: अजगर और धामन का रेस्क्यू किया स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी जानकारी राम गोविंद रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य राम...