लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी। मैलानी थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी 47 वर्षीय गुरुशरण पुत्र चन्देश्वर का शव गुरुवार दोपहर जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गुरुशरण 14 जुलाई की सुबह करीब सात बजे घर से जंगल में लकड़ी लेने के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। गुरुवार को करीब एक बजे उनका शव जंगल में पड़ा मिला। शव काफी पुराना होने के कारण उसमें कीड़े लग चुके थे। पुलिस ने बताया कि शव पर बाहरी चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक मैलानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मा...