लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही (खीरी), संवाददाता। मझगई रेंज के नौनिया बीट के जंगल में रविवार को लकड़ी बीनने गए युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गहरी चोट आई है। साथियों की मदद से उसे जंगल से बाहर लाया गया। परिजनों ने घायल को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, खैरीगढ़ निवासी जितेंद्र यादव (45) पुत्र केशवराम रविवार को अपने साथियों के साथ जलावन के लिए लकड़ी बीनने नौनिया बीट के जंगल में गया था। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र के सिर पर चोट आई। रेंजर मझगई अंकित सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में घायल जितेंद्र की हालत सामान्य है। निघासन में उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था।...