लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मीटरगेज पर जंगल में पेड़ गिरने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। मैलानी से बिछिया विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन जंगल में करीब तीन घंटे खड़ी रही। इससे ट्रेन में बैठे यात्री और सैलानी भी बेहाल होते रहे। बाद में पेड़ काटकर रास्ता बनाया गया। रविवार को मैलानी से बिछिया जा रही विस्टाडोम लगी ट्रेन दुधवा बेलरायां के बीच फंस गयी। रेलवे ट्रैक पर जंगल में एक विशालकाय पेड़ आकर गिर गया। इसके चलते ट्रैक बाधित हो गया। रेलकर्मियों ने पेड़ काटकर ट्रैक को बहाल किया। इस दौरान ट्रेन खैरटिया जंगल के पास सुबह सवा नौ बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक खड़ी रही। बताया जाता है कि इससे पहले 22 अगस्त को भी इसी ट्रेन का इंजन भीरा-पलिया के बीच फेल हो गया था। इसके चलते, तीन घंटा ट्रेन खड़ी रही थी। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि बारि...