Lakhimpur Khiri News: जंगली हाथियों ने रौंद डाली किसानों की गन्ने की फसल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। गुरुवार रात जंगल से निकले हाथियों ने बेलरायां रेंज के बरौला हार के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई किसानों की गन्ने और धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। सिंगाही थाने और बेलरायां वन रेंज के तकियापुरवा गांव के मुशर्रफ खान की करीब नौ बीघा गन्ने की फसल हाथियों ने रौंद डाली। इसके साथ ही इतवारी की करीब एक बीघा धान और गौतम वर्मा तथा सूरज महतिया की गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार सुबह खेत गए किसान फसल की हालत देखकर मायूस हो गए। किसानों के मुताबिक जंगल से निकलने वाली हाथी हर साल उनके खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। है रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वनकर्मियों की गश्त ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.