Lakhimpur Khiri News: जंगली हाथियों के उत्पात से क्षुब्ध किसानों ने घेरी वन चौकी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: जंगल से निकलकर फसलों को नष्ट कर रहे जंगली हाथियों के झुंड से परेशान किसानों ने बुधवार को रमुआपुर वन चौकी का घेराव कर लिया। उन्होंने कई सालों से जंगली हाथियों के फसलें नष्ट करने के बावजूद वन विभाग पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। बाद में उनकों समझाने मझगईं रेंजर और पार्क रेंजर पहुंचे तथा काफी देर तक बातचीत की। मझगईं वन रेंज के बौधिया कलां गांव के खेतों में जंगल से निकलकर पहुंचे हाथियों ने कई किसानों की फसलें नष्ट कर दी थीं। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथियों के लगातार नुकसान पहुंचाकर तबाही मचाने के बावजूद वन विभाग इन हाथियों से किसानों की फसलें बचाने का कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गजराजों ने सात महीनें में पांच लोगों की ले ली जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.