लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: पिछले दिनों हाथियों के कहर के बाद अब जंगली शूकरों के एक बड़े झुंड ने किसानों की 3 एकड़ गन्ने की लहलहाती फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। देर रात दुधवा जंगल से निकलकर जंगली शूकरों का एक बड़ा झुंड गुलरा चौकी के पास स्थित खेतों में घुस गया। शूकरों ने गन्ने की फसल को इस कदर रौंदा और जड़ से काटा कि सुबह तक पूरे खेत में सिर्फ टूटे-फूटे गन्ने और कीचड़ का अंबार नजर आया। इस हमले में क्षेत्रीय किसान ओमप्रकाश, शिवम, सिमरन, कमलेश, कल्पना, बलराम और नीरज गुप्ता समेत कई छोटे किसानों की पूंजी एक ही रात में डूब गई। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मामला सोनारीपुर रेंज के अंतर्गत का है। चूंकि किसानों की जमीन बिल्कुल जंगल के किनारे स्थित है, इसलिए जंगली जानवरों का खेतों में आना-जाना बना रहता है। प्रभावित क्षेत...