लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भोर की पहली किरण के साथ कांवड़ियों की टोलियां मंदिर की ओर बढ़ीं तो सड़कें आस्था के कारवां में तब्दील हो गईं। इसी बीच शिवम तिराहे पर प्रशासन ने शिवभक्तों का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। शिवम तिराहे पर बने मंच से जैसे ही कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए, बोल बम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी पुष्पवर्षा में सहभागिता की। श्रद्धा, सेवा और सुरक्षा का यह संगम राह से गुजर रहे हर कांवड़िये के चेहरे पर खुशी छोड़ गया। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम श्रद्धा...