लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा क्षेत्र के गांव धर्मापुर से सावन माह के पहले दिन पंचम कांवड़ यात्रा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। गुरुवार की सुबह गांव के प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर से पूजा अर्चन करने के बाद मंदिर के सरोवर से पवित्र जल भरकर शिवभक्त कांवड़िये छोटी काशी गोला के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए भीरा थानाध्यक्ष अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। यात्रा समिति ने थानाध्यक्ष अमित पांडेय को भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कांवड़ यात्रा में आदर्श तिवारी, प्रिंस मिश्रा, शिवम तिवारी, शेखर मिश्रा, सुमित कुमार, विवेक मिश्रा सहित गांव के कई युवाओं ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर की शुरुआत मार्ग में ग्रामीणों ने ज...