Lakhimpur Khiri News: छुट्टा पशुओं से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। शारदा बैराज के पास रविवार को देर रात में छुट्टा पशुओं की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर बैठे पशु से बाइक टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मानसिंह पुत्र झब्बू निवासी ग्राम नकहिया,थाना शारदा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शारदा नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस आने में देरी हो रही थी। घायल की हालत को देखते हुए उप निरीक्षक साधना यादव ने बिना समय गंवाए अपनी निजी कार से घायल मानसिंह को सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचाया। पुलिसकर्मी की इस तत्परता की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशु आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.