लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। ईसानगर में स्कूल से घर लौट रहे छात्र को राह में अगवा करने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि छात्र के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दो को मौके पर और एक को तीन किलोमीटर दूर दौड़ाकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तीनों लड़कों को ईसानगर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने ईसानगर पुलिस को तहरीर दी है। ईसानगर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ईसानगर क्षेत्र के रायपुर गांव के रहने वाले दीपेंद्र सिंह का बेटा आयु एक निजी विद्यालय का छात्र है। सोमवार को आयु छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। बताया जाता है नरगड़ा गांव से आगे छात्र के पीछे लगे बाइक सवारों ने आयु को पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। आरोप है इस दौरान बाइक सवारों ने तमंचा भी दिखाया। छात्र के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों और ...