Lakhimpur Khiri News: छात्रा ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल में मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा घरेलू विवाद के बाद अपने घर में ही फांसी लगा ली। उसको घरवालों ने फंदे पर लटकते देखा और उतारकर आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शहर के एक मोहल्ला की 14 वर्षीय छात्रा निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। बताया जाता है कि करीब तीन दिन पहले वह घर में पढ़ाई कर रही थी। तभी उसकी छोटी बहन ने किताब फाड़ दी और इससे वह नाराज हो गई। छात्र ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर वालों ने उसे फंदे पर लटकते हुए देखा। परिजनों ने आनन फानन उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.