लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली रोड स्थित प्रमिला कॉलोनी में चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोर किसी तरह घर में दाखिल हो गए और घर से करीब दो लाख के जेवर उठा ले गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोतवाली पुलिस किसी प्रकार की सूचना होने से इनकार कर रही है। शहर के प्रमिला नगर निवासी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि वह अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर छत आ गए। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। चोरों ने घर में आकर बक्शे से जेवर चोरी कर लिए। जिनकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। अश्वनी मिश्रा ने संकटा देवी चौकी पर घटना की तहरीर दी है.

शहर में टोंटी चोर गिरोह सक्रिय 21 अगस्त की सुबह आनंद नगर कनौजिया कॉलोनी निवासी ओंकार सिंह के घर के बाहर लगी पा...