लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे के दक्षिण मोहल्ले में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मितौली कस्बा के दक्षिण मोहल्ला निवासी राजेश (35) पुत्र लल्लूराम पासी रविवार देर रात करीब नौ बजे अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह घर के पीछे आंगन में जा गिरे। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, हालत सामान्य होने पर परिजन राजेश को वापस घर लेकर आ गए। बताते है कि सोमवार सुबह करीब चार बजे राजेश को उल्टी हुई फिर उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंच...