लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ से पूर्व उल्ल नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ एक व्यापक सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्य में सदर विधायक योगेश वर्मा खुद अपनी टीम के साथ नदी के पानी में उतरे और कचरा बाहर निकाला। जनप्रतिनिधि को स्वयं श्रमदान करते देख स्थानीय लोग और युवा भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। सफाई अभियान में फ्रेंड्स फॉरएवर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह और उनकी टीम ने भी भूमिका निभाई। अभियान के दौरान नदी के घाटों और जलप्रवाह से भारी मात्रा में सिल्ट, विसर्जित मूर्तियां, पॉलिथीन, प्लास्टिक का कचरा और पुरानी पूजन सामग्री निकाली गई। टीम ने कड़ी मशक्कत कर नदी किनारे जमा मलबे को साफ कराया ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजन के दौरान किसी प्रकार की ...