Lakhimpur Khiri News: चोरों ने दो कीमती भैंसें खोलीं
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: अमीरनगर। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरिया में मंगलवार रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोर कीमती भैंस चोरी कर ले जाने से सनसनी फैल गई है। पीड़ित में मामले की शिकायत पुलिस से की है। गांव उमरिया निवासी राजेश सिंह की भैंस मंगलवार को घर के दरवाजे पर बंधी हुई थी, तभी मौका पाकर रात में अज्ञात चोर उसे खोलकर चोरी कर ले गए। उसी दिन ग्राम पंचायत उमरिया के मजरा इंद्रानगर गांव निवासी हीरालाल की भी भैंस घर के अंदर से खोल कर चोरी कर ले गए हैं। दोनों पीड़ितो ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस पर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच का बहाना बताकर दोनों पीड़ितों को चलता कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.