Lakhimpur Khiri News: चोरी से कटवा लिए जामुन के पेड़,मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर। थाना ईसानगर क्षेत्र के फूलपुर गांव में खेत में लगे जामुन के हरे पेड़ बिना अनुमति काटे जाने के मामले में ईसानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फूलपुर निवासी अच्छेलाल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके खेत में लगे जामुन के हरे पेड़ों को चक मूसेपुर निवासी ठेकेदार दौलत ने चोरी से काटकर गिरा दिए। जब वह खेत देखने पहुंचा तो मौके पर पेड़ों की कटी हुई लकड़ी पड़ी थी और उसे लादने की तैयारी की जा रही थी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.