Lakhimpur Khiri News: चोरी गई बाइक 48 घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: तीन दिन पूर्व भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे की साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक को पड़रिया तुला पुलिस ने बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुरुवार को पड़रिया तुला कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में अजीत कुमार पुत्र राम नरेश ग्राम नौगवां थाना भीरा लोहे का सामान बेचने की दुकान लगाए थे। शाम के समय दो अज्ञात चोरों ने अजीत की बाइक चोरी कर ले गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी थी। जिसमें दो चोर बाइक को ले जाते दिख रहे थे। उसी की निशानदेही पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए पुलिस ने चोरी के 48 घण्टे के अंदर कैलाश निवासी रुद्रापुर थाना फूलबेहड़ व अतुल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा मालपुर थाना भीरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.