Lakhimpur Khiri News: चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुरेंद्र कुमार निवासी डिहुआ, थाना धौरहरा, वर्तमान पता लक्ष्मी नगर गोला की तहरीर पर जय हिंद मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से संबंधित चोरी के मोबाइल और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मुकदमे में नामजद जय हिंद मिश्रा अपने दो साथियों के साथ सिकटिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय हिंद मिश्रा, राम सेवक निवासी परसेहरा बुजुर्ग व अजय प्रताप निवासी जगन्नाथपुर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.