लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की घटनाओं से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और चोरी से संबंधित 3080 रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपी फरधान थाने में दर्ज चोरी के मुकदमों में प्रकाश में आए थे।थानाअध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम देवकली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग शिवरामपुरा मोड़ पर मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राघव उर्फ श्याम निवासी चुनागढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर, सौरभ जायसवाल निवासी अयोध्यापुरी कॉलोनी, थ...