लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा पुलिस के चुनौती बने बकरा चोरी मामले में पुलिस ने आखिरकार सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की बकरी व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया एक दिन पूर्व एक बाइक सवार बकरा चोरी कर फ़रार हो गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद भीरा एसओ अमित पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नहर पुलिया इमलिया फार्म के पास घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश निवासी वार्ड नं. 08 कस्बा भीरा को धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...