लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय बजाज चीनी मिल में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ बॉयलर पूजा एवं अग्नि प्रवेश किया गया। इंजीनियरिंग हेड केके तिवारी और यूनिट हेड राकेश यादव ने हवन पूजन के बाद सभी बॉयलरों में अग्नि प्रवेश कराकर उन्हें चालू किया। कार्यक्रम में सुधीर बिजलवान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बॉयलर पूजा संपन्न कराई। इस दौरान आयोजित हवन में यूनिट हेड राकेश यादव, केके तिवारी, एके पांडेय, पीसी गुप्ता, पीएस चतुर्वेदी, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, अखिलेश सिंह, खुशहाल सिंह और भास्कर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आहुतियां दीं। पूजन के बाद विधि विधान से बॉयलरों में अग्नि प्रवेश कराया गया। इस मौके पर चीनी मिल के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...