Lakhimpur Khiri News: चीनी मिल गेट पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त, सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टिलरी यूनिट अजबापुर के गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार मोहम्मदी रामबालक और सहायक महाप्रबंधक गन्ना अजय सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। किसान संगठनों ने गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का रेट घोषित करने की मांग उठाई है। इसके अलावा, मजदूरों से 12 घंटे के बजाय आठ घंटे काम कराने, बरवर से अजबापुर चीनी मिल तक करीब 15 किलोमीटर अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने व बंदरों से गन्ने की फसल को हो रहे नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग भी रखी गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: अपना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.