लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे के चीनी मिल ग्राउंड पर खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार रात चीनी मिल इलेवन तथा अमीरखां पुरवा इलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष के बाद मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में अमीर खां पुरवा इलेवन ने तीन रनों से मैच जीत लिया। फ्रेंड्स क्लब बेलरायां तथा चीनी मिल के सहयोग से हो रहे इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चीनी मिल इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पंद्रह ओवरों में आठ विकेट खोकर 119 रन बनाए। इसका जवाब देने आई अमीर खां पुरवा इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच बराबरी पर ला दिया। शगुन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 29 गेंदों में छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 52 रन बनाए। चीनी मिल के गेंदबाज अभिषेक राज ने दो ओवरों में पंद्रह रन देकर मैच टाई ...