लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार शादी अनुदान देती है। सरकार ने जिले में 3081 बेटियों की शादी अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष 4209 आवेदन विभाग को अब तक मिले हैं। इनमें से 2879 आवेदकों को सरकार की ओर से अनुदान की धनराशि मिली है। बाकी आवेदन पेंडिंग चल रहे हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर ने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति मार्च तक करनी है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार 20 हजार रुपए की धनराशि अनुदान के रूप में देती है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 2832 आवेदन लंबित शादी तय करने के बाद शादी के 90 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदनों की ज...