लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला, संवाददाता। गाजियाबाद में विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता में श्रीपाल सिंह इंटर कॉलेज चौघड़िया के छात्र गुलाब सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा रेस प्रतियोगिता में भी पदक हासिल किए। इस तरह उन्होंने कुल चार पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तर के खिलाड़ी के रूप में हुआ है। इंटरमीडिएट के छात्र गुलाब सिंह ने पिछले वर्ष क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हार मिलने के बाद खेल को चुनौती के रूप में लिया और लगातार कड़ी मेहनत व अभ्यास जारी रखा। इस वर्ष उन्होंने अपनी मेहनत को सफलता में बदलते ह...