Lakhimpur Khiri News: चारा लेने गए ग्रामीण की डूबकर मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में बुधवार को घर से चारा लेने निकले ग्रामीण की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान गांव के बाहर रास्ते में भरे गहरे पानी से उनका शव बरामद हुआ। मूसेपुर निवासी 52 वर्षीय मुरली पुत्र मथुरा बुधवार को घर से चारा लेने के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में पड़े गहरे पानी में मुरली का शव मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.