लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा विकासखंड की ग्राम पंचायत बबुरी स्थित नूरपुर गोशाला में बुधवार को बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण कर गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचते ही गोशाला में मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए उपलब्ध चारा,पेयजल और भूसे के स्टॉक को देखा। उन्होंने गोशाला में गोवंश के रखरखाव तथा उनकी सुविधाओं की भी जानकारी ली। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने बीमार गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने गोशाला में गोवंश को पर्याप्त मात्रा में चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे...