लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली पसगवां क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चाबी निकालने के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला विजयनगर कस्बा बरवर निवासी दिनेश पुत्र रामनरेश ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह वह अपनी मां रामदेवी के साथ मोटरसाइकिल से खेत जा रहा था। रास्ते में एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुका, तभी आरोप है कि रामू पुत्र राधे ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। चाबी वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद रामू, मोनू, मनोज तथा एक अन्य आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और...