लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सिनेमा चौराहा के पास चाट के ठेले पर गोल गप्पे खाते समय एक महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी हो गए। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी अंशु पत्नी शिवम के अनुसार वह एक अक्टूबर की शाम करीब चार बजे रिश्तेदारी से वापस अपने गांव जा रही थी। सिनेमा चौराहा के निकट चाट के ठेले पर वह गोलगप्पे खाने के लिए रुकी, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उसके पर्स में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी पार कर दी जिसका वजन करीब एक तोला बताया गया है और करीब 28 हजार रुपये कीमत का सोने का पेंडल चोरी कर लिया। महिला के मुताबिक कुछ देर बाद पर्स देखने पर जेवर गायब मिले। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन जेवरों का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...