Lakhimpur Khiri News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सीडीओ से की डीडीओ की शिकायत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सीडीओ को ज्ञापन देकर डीडीओ पर एक कर्मचारी से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीडीओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सीडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि आठ अगस्त को राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय के पत्रवाहक कृष्ण मोहन को जिला विकास अधिकारी ने अपने आवास पर बुलाया। आरोप है कि घरेलू कार्य खाना बनाने को कहा। जब उसने कहा खाना बनाना नहीं आता है तो अभद्रता की। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने सीडीओ को ज्ञापन देकर इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन वहीं डीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.