लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से गुजरने वाली मोहाना नदी ने अचानक तेज कटान शुरू कर दिया है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। नदी की तेज जलधारा ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और जसनगर गांव में नदी किनारे बना एक पक्का मकान चंद सेकेंड में भरभराकर नदी में समा गया। मकान के नदी में विलीन होने का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों का डर बढ़ गया है। नदी का रुख गांव की आबादी की ओर होने के कारण लोग अब अपनी आंखों के सामने पूरे घर को बहते देखने के बजाय खुद ही अपने हाथों से हथौड़े चलाकर अपने आशियाने तोड़ने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मोहाना नदी ने दो दिनों के भीतर काटे तीन घर, लोग परेशान ग्रामीण ईंट, खिड़की, दरवाजे और छतों की चा...