Lakhimpur Khiri News: घास काटने गई महिला पर वन्यजीव का हमला, मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा वन रेंज के जंगल मटेरा स्थित प्रेमनगर गांव में जानवरों के लिए घास काटने गई एक 45 वर्षीय महिला पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वन्यजीव के बाघ या तेंदुआ होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बुधवार दोपहर राजकुमारी (45) पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम प्रेमनगर जंगल मटेरा खेतों के पास जानवरों के लिए घास काटने गई थीं। इस दौरान घात लगाए बैठे वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। वन्यजीव के हमले में महिला की मौत हो गई। महिला के गर्दन और सिर के पास निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर ग्रामीण और मूर्तिहा थाना प्रभारी यतींद्र सिंह, धौरहरा वन रेंज के रेंजर अशोक कुमार श्रीवास्तव, वन विभाग की टीम तथा क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.