लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा अग्निकांड हो गया। कस्बा निवासी दिलशाद पुत्र शमशाद की किराना दुकान में सुबह करीब चार बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का किराना सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। आग की चपेट में आने से दुकान के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी सामान भी ज...