Lakhimpur Khiri News: घर से दुकान के लिए निकला युवक लापता
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। चाय समोसे की दुकान चलाने वाला युवक कई दिनों से लापता है। छह दिन पहले वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था तभी से कुछ अतापता नहीं चल रहा है। लापता युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। निघासन कोतवाली के गांव दुबहा निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका 18 वर्षीय लड़का अरुण कुमार पाल पुत्र जंगीलाल पढुआ इलाके के खरवहिया नंबर दो गांव में चाय समोसे की दुकान चलाता था। बीतीं सात अक्टूबर को वह रोज की तरह सुबह दुकान के लिए घर से निकला था, तभी से अब तक वापस नहीं लौटा है। इधर उधर रिस्तेदारी में खूब तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.