Lakhimpur Khiri News: घर में लटका मिला युवक का शव, परिजनों का हंगामा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर गांव में बुधवार को 26 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फत्तेपुर चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। खुर्रमनगर निवासी दयाराम के 26 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी अर्चना के साथ हुई थी। मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि 11 अगस्त को गोविंद अपनी पत्नी अर्चना की विदाई कराने के लिए उसके मायके मैगलगंज गया था। आरोप है कि वहां से पत्नी की विदाई न होने के बाद गोविंद वापस घर लौट आया। बुधवार को उसने घर के कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गोविंद की मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष को जिम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.