लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज अंतर्गत पलिया खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदीप सिंह के घर में रखे बक्से के नीचे एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखते ही परिजनों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र राम गोविंद रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही राम गोविंद अपने साथी तारा और विक्रम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और बेहद सतर्कता के साथ कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...