लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना इलाके के नैनापुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी डंडे चला दिए जिससे एक महिला का सर फट गया। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग की है।नैनापुर के मजरा जोधापुरवा निवासी दीपू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव के ही अच्छेलाल और आशाराम सगे भाई हैं। बातों बातों में ही दोनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उक्त दोनों भाईयों ने विवाद करना शुरू कर दिया। पहले गंदी गंदी गालियां दी फिर महिलाओं सहित घर में घुसकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान दीपू की पिटाई होते देख दीपू की मां श्यामकली बचाने आई तो उक्त लोगों ने श्यामकली की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने श्य...