Lakhimpur Khiri News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। थाना पसगवां क्षेत्र के जमुका गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जमुका निवासी रमाकांत द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर थे। आरोप है कि जंग बहादुर गंज के निवासी गोपाल मिश्रा, एवं गांव के आशीष मिश्रा, शोभित उर्फ सोनू और शिवम घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने घर के अंदर ही लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे रमाकांत को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने छह अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पसगवां पुलिस ने नामजद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.