Lakhimpur Khiri News: घर में घुसकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। महेशपुर वनरेंज की बिलहरी बीट के सिसंवा खुर्द गांव में शनिवार रात तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी का शिकार कर लिया। करीब सात फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ बकरी को दबोचकर ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।गांव निवासी रामलखन पुत्र बनवारी ने बताया कि उनकी बकरी घर के अंदर बंधी थी। रात करीब 11 बजे तेंदुआ सात फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुस आया और बकरी को दबोचकर ले गया। सुबह ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की तो घर के पास जंगली जानवर के पगमार्क मिले। मकान से करीब सौ मीटर दूर करनपाल सिंह के गन्ने के खेत में बकरी का अधखाया शव बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्कों की जांच की। वनकर्मियों ने पगमार्क तेंदुए के होने की पुष्टि की। ग्राम प्रधान विमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.