लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़ (लखीमपुर)। घर के बाहर सफाई कर रही महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे सीएचसी फूलबेहड़ लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। फूलबेहड़ थाना क्षेत्रांर्गत सिकटिहा कुशमौरी गांव निवासी राजकिशोर की पत्नी कमला देवी (56) रविवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इस दौरान लखीमपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर लखीमपुर से सुंदरवल की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर झाड़ू लगा रहीं कमला देवी को रौंदता चला गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत ट्रैक्टर का अगला पहिया उ...