Lakhimpur Khiri News: घर के बाहर खड़ी कार चोरी, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: नेशनल हाइवे के किनारे बसे गांव मस्तीपुर से बीती रात एक डिजायर कार चोरी हो गई है जिसकी शिकायत गांव निवासी गाड़ी मालिक सोनू राठौर ने चौकी पुलिस से की है। पसगवां पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना में बताया गया है कि स्पार्टन सेलुयुसन सर्विस कम्पनी से एग्रीमेंट के आधार पर सोनू ने कार ले रखी है और शनिवार की शाम को रोजाना की भांति उसने कार को घर के बाहर खड़ी की थी जो सुबह होने पर नही मिली। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन कार कहीं नहीं मिली। जिसके बाद कार चोरी की सूचना सोनू ने जंगबहादुरगंज चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह को दी है । गाड़ी में जीपीएस भी है उसके आधार पर गाड़ी हापुड़ में बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.