लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान टांडा में रविवार रात अज्ञात चोर घर से जुड़े पशुबाड़े में बंधी करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह भैंस गायब मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने भीरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी कलावती देवी पत्नी जगदीश सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार रात रोज की तरह अपनी भैंस को घर के पास बने पशुबाड़े में बांधा था। सोमवार सुबह उठने पर भैंस वहां नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के खेतों, गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...