Lakhimpur Khiri News: घर के अंदर मिला विवाहिता का शव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया शहबाज गांव में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। बताते हैँ कि जमुनिया शहबाज गांव निवासी विकास गौतम की पत्नी रीना (25) का रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इसके बाद रीना ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मृतका के मायके हरदोई जनपद के रामपुर गांव में दी गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने रीना की हत्या किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.