लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। पलिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर में कोटेदार पर राशन वितरण में घटतौली और ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की रविवार को जांच की गई। शिकायत मिलने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर पलिया देवेश कुमार भारती गांव पहुंचे और ग्राम पंचायत सचिवालय में शिकायतकर्ता, कोटेदार समेत दर्जनों उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि राशन वितरण के दौरान निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके अलावा ई-केवाईसी कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से कथित तौर पर रुपये लिए जा रहे हैं। शिकायत के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। रविवार को सप्लाई इंस्पेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवालय में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी। इस दौरान शिकायतकर्ताओं...