लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: शारदा नदी में रुक रुक कर हो रहे कटान से खेतों में खड़ी लहलहाती फसलें नदी में समा रही हैं। बीते तीन दिनों में करीब सात एकड़ धान व गन्ना की फसल नदी में समा चुकी हैं। कटान से जंगल का भी काफी भाग नदी में समा गया है। किसानों में अपनी फसलों को लेकर चिंता है। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव के पास नदी फसलों समेत कृषि भूमि निगल रही है। रुक रुक कर हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों में रामसागर, राम किशुन, छोटे लाल,रामलाड़िले का एक एक एकड़ गन्ना, तेजनरायन का एक एकड़ धान व सावित्री देवी का डेढ़ एकड़ गन्ना नदी में समा चुका है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शारदा नदी के तेवर से रोज बीस एकड़ गन्ने की फसल और जमीन नदी में समा रही कटान में वन संपदा को भी काफी नुकसान हो...