लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गोवर्धन पूजा पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाई गई। महिलाओं ने घरों में गोबर से चौक आदि बनाकर विधि विधान से पूजन किया। वहीं गोशालाओं में भी गोवर्धन पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। इसके बाद गायों की पूजा की गई। गायों को गुड़, चना, केला आदि खिलाकर सुख समृद्धि की कामना की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सचान ने बताया कि जिले के सभी गोआश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा पर गायों की पूजा की गई। उन्होंने लोगों से गायों को छुट्टा न छोड़ने की भी अपील की। डीएम अंजनी कुमार सिंह गो संरक्षण केंद्र लगुचा पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोशालाओं में गायों का पूजन, फूल-मालाओं से किया श्रृंगार यहां गोवर्धन पूजन में भाग लिया। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधि विधान से पू...