लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। इलाके के पचपेड़ा गांव से छोटी काशी गए कांवड़िए सोमवार को वापस अपने गांव आ गए। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और बोल बम के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस उत्साह में शामिल रहे। शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न समापन के बाद भंडारा किया जाएगा। इसमें पचपेड़ा समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...